हिमाचल प्रदेश: किन्नौर घाटी में ताजा बर्फबारी, कई रास्ते बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं छितकुल में भी ताजा बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के भरमौर में भी छह इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। बर्फबारी होने से चंबा में करीब एक दर्जन सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। कुल्लू व लाहौल घाटी बर्फ से पूरी तरह सफेद हैं।
