आज ही के दिन इस प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री हुई थी मौत, बनी दुनिया के लिए मिसाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल्पना चावला आज भी दुनिया के लिए एक मिसाल है। नासा वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ था। कल्पना अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। हालांकि उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। साल 2003 में 1 फरवरी को उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा आखिरी यात्रा साबित हुई। उसी दिन कोलंबिया अंतरिक्ष यान, जिसमें कल्पना अपने 6 साथियों के साथ थीं, पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही टूटकर बिखर गया।
