कंगना रनौत का हेयर स्टाइलिस्ट नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट ब्रैंडन एलिस्टर डी गी को नाबालिग लड़के से यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ब्रैंडन एलिस्टर साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं और फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हेयर स्लाइलिस्ट काम करते हैं। ब्रैंडन एलिस्टर की उम्र 42 साल है। बताया जा रहा है कि उनपर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्रैंडन को कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' के शूटिंग सेट से गिफ्तार किया गया है।
