एवीटी चैम्पियंस टूर गोल्फ टूर्नामेंट में भाग लेंगे कपिल देव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने संन्यास के बाद गोल्फ खेलना शुरू कर दिया है। वे ‘एवीटी चैम्पियंस टूर गोल्फ’ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। ‘एवीटी चैम्पियंस टूर गोल्फ’ भारत में ऐसा एकमात्र गोल्फ टूर है, जिसमें 50 साल या इससे अधिक उम्र के सीनियर गोल्फर भाग लेते हैं। टूर्नामेंट के पहले सत्र का तीसरा चरण 19 और 20 सितंबर को खेला जाना है।