कर्नाटक के ऑलराउंडर ने टी-20 क्रिकेट में किया अजब गजब कारनामा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक के 30 वर्षीय ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने हालिया टी-20 इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला प्रदर्शन किया है। उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के मुकाबले के दौरान कोहराम मचा दिया। कृष्णप्पा गौतम ने 56 गेंदों में नाबाद 134 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान गौतम ने 13 छक्के और 7 चौके जड़े। वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवरों में 15 रन देकर 8 विकेट चटकाए।
