कर्नाटक बाढ़: ढाई किलोमीटर तैरकर बेंगलुरु पहुंचा मुक्केबाज, जीता सिल्वर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
कर्नाटक के बेलगावी के बॉक्सर निशान मनोहर ढाई किलोमीटर तैरकर बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। बाढ़ के चलते उनके घर और पूरे गांव में सिर तक पानी भर गया था। मुक्केबाज निशान मनोहर कदम कर्नाटक में आई भीषण बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बेलागावी के मन्नूर गांव के रहने वाले हैं। 7 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बेंगलुरु के लिए ट्रेन पकड़ना था।
