कर्नाटक: पत्रकार पर 21 बच्चों के यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: cgaaj
कर्नाटक के एक मशहूर अखबार के पत्रकार पर नाबालिग लड़कों के यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोपी पत्रकार का नाम चंद्र के हेम्मादी है और वो उडुपी में स्ट्रिंगर के तौर पर काम करता है। उसपर 21 नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें हेम्मादी बच्चों की परेशानियों के बारे में लिखने के लिए 2012 से ही गांवों के स्कूलों में जाता था। उसके खिलाफ सभी मामले बीते 4-5 दिन में लिखे गए हैं।
