केरल नन रेप केस के आरोपी बिशप को मिली सशर्त जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: change.org
केरल हाई कोर्ट ने नन के साथ रेप के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत के लिए जिन शर्तों को निर्धारित किया है, उसके तहत आरोपी बिशप केरल में प्रवेश नहीं कर सकते और साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा करना होगा। बता दें इससे पहले 21 सितंबर को गिरफ्तार किए गए बिशप की जमानत 3 अक्टूबर को खारिज कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के समक्ष नई याचिका दायर कर पुरानी आपत्तियों से अवगत कराया।
