रेप पीड़िता नन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर फंसें केरल विधायक पीसी जॉर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
केरल के विधायक पीसी जॉर्ज द्वारा रेप पीड़िता नन के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग सतर्क हो गया है। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीसी जॉर्ज के खिलाफ नोटिस जारी कर उनके द्वारा दिए गए बयान पर जबाव मांगा है। आयोग ने विधायक के आपत्तिजनक और अपमानजनक वक्तव्यों की कड़ी निंदा भी की है। इससे पहले केरल में रेप पीड़िता एक नन के लिए विधायक ने कहा था कि- सबको पता है कि वो नन एक वैश्या है। जिस पर चारों तरफ हो हल्ला मचा है।
