केरल: ISIS संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, श्रीलंका जैसे हमले की साजिश का शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल में NIA ने कासरगोड इलाके से रियाज अबू बकर नाम के ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि गिरफ्तार शख्स श्रीलंका के कोलंबो सीरियल ब्लास्ट की तरह किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। कोच्चि NIA कोर्ट में आज उसकी पेशी होगी। तफ्तीश के मुताबिक जुलाई 2016 में लापता हुए 15 युवकों में से एक रियाज ISIS के संपर्क में है।
