केरल नन रेप केस: आरोपी बिशप से आज पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच की टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
नन से बलात्कार के आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की और दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप एक गढ़ी हुई कहानी है, जिसका उद्देश्य बदला लेना है। बता दें कि केरल नन रेप केस में आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल से आज एर्नाकुलम में क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में मुलक्कल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। केरल पुलिस 25 सितंबर से पहले आरोपी की गिरफ्तारी कर सकती है।
