सबरीमाला: विरोध प्रदर्शन मामले में 3505 से ज्यादा गिरफ्तार, 529 से अधिक मामले दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
हाल ही में केरल सबरीमाला मदिंर मामले में एक चौंकाने वाला आकड़ा सामने आया है। जिसके मुताबिक केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल 3500 से ज्यादा लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में प्रदेश भर में अलग-अलग पुलिस थानों में 26 अक्टूबर से लेकर अब तक करीब 529 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन आकंड़ो के मुताबिक अब तक कुल 3505 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हुई है।
