केरल: रेहाना फातिमा गिरफ्तार, फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
समाजसेवी रेहाना फातिमा को कोच्चि पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। रेहाना केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अयप्पा भक्तों की भावनाओं को नुकसान पहुंचाया था। पथानामथिट्टा थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आज रेहाना फातिमा को उनके घर से गिरफ्तार किया। रेहाना को 295ए के तहत गिरफ्तार किया गया है।
