खशोगी की हत्या की हुई पुष्टि, गला घोंटकर किए गए शरीर के कई टुकड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sky News
तुर्की के एक शीर्ष अभियोजक ने बताया है कि दूतावास में खशोगी के प्रवेश करने के साथ ही गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, उनके शव को ठिकाने लगाने से पहले शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे। उन्होंने कहा कि ये सब सुनियोजित तरीके से किया गया था। बता दें अपने विवाह संबंधी कागजी कार्रवाई पूरा करने के लिए दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास में प्रवेश के बाद से खशोगी लापता हो गए थे। जिसके बाद सऊदी अरब में उनकी हत्या कर दी गई।
