लड़कियों के लिए शुरू होगी खेलो इंडिया गर्ल्स लीग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय खेल प्राधिकरण देशभर में पहली बार लड़कियों को फुटबॉल खिलाने का अभियान शुरू कर रहा है। इसके लिए खेलो इंडिया गर्ल्स लीग शुरू की जायेगी। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग समेत 10 से 12 खेलों को शामिल किया गया है। लेकिन सबसे पहले फुटबॉल की लीग शुरू होगी। इसमें अंडर-17 से शुरुआत होगी। क्योंकि अगले साल नवंबर अपने यहां लड़कियों का अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप होने जा रहा है।