अंपायर के निर्देश नहीं मानने पर पोलार्ड पर लगा 20% जुर्माना, मिला एक डिमेरिट प्वाइंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कीरोन पोलार्ड को भारत के खिलाफ फ्लोरिडा में दूसरे टी-20 मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक झेलना पड़ा। पोलार्ड ने आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया। पोलार्ड ने मैदान पर एक सब्स्टीट्यूट को बुलाया था, इसके लिए पहले अनुरोध करना होता है। लेकिन पोलार्ड ने ऐसा नहीं किया। वेस्टइंडीज मैच डकवर्थ लुईस पद्धति से 22 रनों से हारी।
