पांड्या की ताबड़तोड़ 91 रनों की पारी के बावजूद कोलकाता से हारा मुंबई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल KKR VS MI में हार्दिक पांड्या ने 34 बॉल पर 91 रनों की तूफानी पारी खेली। पंड्या ने 6 चौके और 9 छक्के लगाए। हालांकि मुंबई मैच हार गई। KKR की ओर से रसेल ने भी 40 गेंदों पर 80 रन बनाए। पांड्या के जबरदस्त प्रदर्शन पर दिग्गजों ने उनकी तारीफ की। सचिन बोले- हार्दिक ने वाकई में शानदार खेला, लेकिन बाकी टीम से उन्हें सपॉर्ट नहीं मिला। पांड्या बोले- इतना टारगेट हो तो सोचने का टाइम नहीं होता।
