जापान: सिरफिरे ने करीब 20 लोगों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, 2 मरे, 17 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान में आज सुबह एक व्यक्ति ने करीब 20 लोगों पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमले किए। हमलावर ने मंगलवार की सुबह इस घटना को जापान के शहर कावासाकी में स्थित एक पार्क के बाहर अंजाम दिया। हमले में एक बच्चे और एक व्यस्क मारा गया। करीब 17 अन्य घायल हुए। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं हमलावर से 2 चाकू बरामद हुए। लेकिन हमले की वजह साफ नहीं हुई।
