चीन बना बॉलीवुड फिल्मों का सबसे बड़ा विदेशी मार्केट; US, आस्ट्रेलिया से भी हो रही कमाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड फिल्मों के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। चाहें दंगल हो या फिर बाहुबली-1, 2 हो; भारत में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्में अब चीन में धुआंधार कमाई कर रही हैं। पिछले साल चीन में 10 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई थीं। जिनसे 1800 करोड़ की कमाई हुई। इसके अलावा विदेशों में भी पिछले साल 332 फिल्में रिलीज हुईं। इतना ही नहीं US, खाड़ी देश और ऑस्ट्रेलिया भी बॉलीवुड फिल्मों के बड़े मार्केट हैं।
