x

विराट कोहली बने टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल भारतीय कप्तान, धोनी को पछाड़ा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर विराट कोहली की कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल कोहली ने अब तक 46 टेस्‍ट में कप्‍तानी की है और वो 26 जीत के साथ भारत के सबसे सफल और दुनिया के तीसरे कप्‍तान बन गए हैं। अपने इस कारनामे के बाद उन्होंने धोनी को भी पछाड़ दिया है। उनसे आगे केवल स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग ही हैं, जिन्होंने शुरुआती 46 टेस्ट मैचों में क्रमश: 34 और 33 जीत हासिल की थी। विराट के बाद विवियन रिचर्डस (25 जीत) हैं।