कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे, शेयर की डेब्यू मैच वाली तस्वीर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे हो गए हैं। कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। विराट कोहली ने अपने करियर का पहला शतक 2009 में लगाया था। विराट ने अब तक वनडे में 43 शतक लगाए हैं। हाल ही में कोहली एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं।