धोनी को पछाड़ विराट कोहली बने सबसे सफल भारतीय कप्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जमैका टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर विराट कोहली सबसे सफल भारतीय कप्तान बने। उन्होंने धोनी को पछाड़ा। कोहली ने भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 48 टेस्ट मैचों में 28 जीत दर्ज की। जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 60 टेस्ट मैचों में 27 जीत दिलाई थी। बता दें भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
