कोलकाता: मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 200 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के फार्मेसी विभाग में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हॉस्पिटल से करीब 200 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है। बुधवार सुबह कोलकता के मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी स्टोरी में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
