कोलकाता: अवैध पिस्तौल फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने 7 लोग किए गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कोलकाता पुलिस एसटीएफ की टीम ने कल 9 एमएम पिस्तौल के अर्ध-निर्मित 90 टुकड़ों को सीज किया। साथ ही 7 लोगों का गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में टीम ने 60 अर्ध-निर्मित पिस्तौल के टुकड़े और 4 राउंड गोला-बारूद को सीज किया। छापेमारी के दौरान कुल 88 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए है। आर्म्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली विशाल मशीनों को जब्त कर लिया गया है।
