बैंगलोर में KRV के कार्यकर्ताओं ने फूंके Sunny Leone के पोस्टर्स, साथ ही की नारेबाजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
बैंगलोर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का विरोध करते हुए आज पोस्टर्स जलाए गए। कर्नाटक रक्षण वेदिक के सदस्यों ने आज टाउन हाल के सामने इकट्ठा होकर सनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। संगठन राज्य में सनी के प्रवेश और कन्नड़ फिल्म में उनके रोल को लेकर नाराजगी जता रहा है। साथ ही सनी की एक तमिल फिल्म 'वीरामहादेवी' में भूमिका से भी ये लोग नाराज हैं। बता दें इस विरोध के बावजूद सनी 3 नवंबर को बैंगलोर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
