लक्ष्य, राहुल और शिखा बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंजर के दूसरे दौर में पहुंचे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, बीएम राहुल भारद्वाज और शिखा गौतम ने अपने अपने मुकाबले जीतकर बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंजर के दूसरे दौर में प्रवेश किया। एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य ने डेनमार्क के रासमुस मेसरस्मिट को 21-9 21-7 से, जबकि राहुल ने भी डेनमार्क के डेविड किम को 21-14 9-21 21-10 से शिकस्त दी। शिखा ने ईरान की सोराया अगहेईहाजियाघा को महिला एकल के पहले दौर में 21-11 21-13 से हराया।