कोलकाता में बवाल, BJP कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पश्चिम बंगाल में आज BJP लाल बाजार मार्च निकाल रही है। BJP कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ पार्टी ने कोलकाता के लाल बाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। जहां पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। 5 महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। BJP के मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
