फेसबुक ने लॉन्च किया शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो ऐप Lasso : Short, Fun Videos
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक ने हाल ही में एक वीडियो ऐप Lasso लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता VFX और फिल्टर के साथ शॉर्ट वीडियोज बनाकर शेयर कर सकेंगे। फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर एंडी हुआंग ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। फिलहाल ये ऐप अमेरिका में ही उपलब्ध है। वीडियो एडिटिंग टूल से लैस ये ऐप TicTok की ही तरह यूजर्स को वीडियो में टेक्स्ट के साथ-साथ संगीत लगाने की भी इजाजत देगा। बता दें फेसबुक ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के Lasso को लॉन्च किया है।
