200 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में अच्छी शुरूआत देखने को मिली। BSE के 30 शेयरों वाला सुचकांक सेंसेक्स 200.57 अंक की तेजी के साथ 33,549.88 अंक पर खुला। वहीं NSE के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 37.75 अंक की मजबूती के साथ 10,067.75 पर खुला। आज शेयर बाजार के कारोबार में सेंसेक्स में बढ़ने वाले 5 शेयरों में ICICI बैंक 4.8%, एशियन पेंट्स 1.40%, वेदांता 1.20%, यस बैंक 1.08% और हीरो मोटोकॉर्प्स 0.96% तक मजबूत हुए हैं।
