जानें आखिर क्यों, 2015 के पेरिस हमले की जांच के लिए फ्रांस पुलिस की टीम केरल पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
फ्रांस पुलिस की एक टीम 2015 के पेरिस अटैक की जांच के सिलसिले में थोडुपुझा निवासी सुहाहानी हाजा मोइद्दीन से पूछताछ के लिए केरल पहुंची है। सुहाहानी पर संदेह है कि उसने आतंकी संगठन ISIS से हथियार चलाने सशस्त्र प्रशिक्षण लिया था। फ्रांसीसी पुलिस टीम आज उन्हें वियूर केंद्रीय जेल में उससे पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में विदेशी पुलिस की मदद NIA करेगी। बता दें कि पेरिस में साल 2015 में हुए आतंकी हमले में करीब 130 लोगों की मौत हुई थी।
