24 फरवरी को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन, MWC 2019 में उठेगा पर्दा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
LG अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान 24 फरवरी को इवेंट का आयोजन करने जा रही है। जहां कंपनी पहले 5G हाई-एंड स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। LG के आगामी स्मार्टफोन में वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ 4,000 Mah की बैटरी होगी। हालांकि अभी LG ने फोन के नाम और बाकी डिटेल्स रिवील नहीं की है। इससे पहले LG ने मंगलवार को YouTube पर कंपनी के 24 फरवरी के इवेंट को लेकर वीडियो साझा किया।
