LG लेकर आ रहा है पेपर की तरह फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Social Media
दुनियाभर की स्मार्टफोन कंपनियों के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर जबरदस्त होड़ लगी है। हुवावे और सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन का ऐलान करने के बाद अब LG की ओर से बड़ी खबर आई है। LG ने एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पेटेंट कराया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फोन को चार बार मोड़ा जा सकता है। वहीं, फोन पूरा खुलने पर टैबलेट से भी बड़ा हो जाता है। LetsGoDigital ने फोन का रेंडर जारी किया।