शेरा ने सलमान को दी जान से मारने की धमकी, आनन-फानन में हुई गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
बॉलीबुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज के करेली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ प्रयागराज से मुंबई ले गई। शेरु उर्फ शेरा फिल्मों में काम करना चाहता था। जिसके चलते उसने सलमान के घर और अॉफिस दोनों जगह उनसे मिलने की कोशिश की। लेकिन उसने मिलने नहीं दिया गया। इसी वजह से उसने सलमान से नाराज होकर उन्हें मोबाइल पर ही जान से मारने की धमकी दे डाली।
