MP: सरकारी इंजीनियर के 9 ठिकानों पर छापा; नकदी, सोना, चांदी, कार और संपत्ति के दस्तावेज बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मध्य प्रदेश के इंदौर विकास प्राधिकरण के एक सब-इंजीनियर गजानन पाटीदार के घर सहित 9 स्थानों पर आज लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। इस दौरान पाटीदार के घर से भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी, कार और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लोकायुक्त के इस छापे में मिले नकदी, गहनों और दस्तावेजों को सीज कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी अब भी जारी है।
