अयोध्या में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा, होगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा ऊंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित किये जाने का फैसला किया है। ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इसके लिए 5 वास्तु फर्मों ने सीएम योगी के सामने प्रिजेंटेशन दी। इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है। ये दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।
