लीजिए अब खून में भी होने लगी पानी की मिलावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
लखनऊ में खून का ऐसा काला कारोबार सामने आया है जिसने महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पिछले 6 महीने से लखनऊ में पानी मिला खून मरीजों को बेचा जा रहा था। सेलाइन वाटर मिलाकर ये गिरोह 1 यूनिट खून को दोगुना कर बेचता था। यानी 1 यूनिट खून से 2 यूनिट खून बनाया जाता था और ये मिलावटी खून मरीजों को बेचा जाता था। ये जानलेवा खून अभी तक 1000 मरीजों को बेचा जा चुका है। आपको बता दें कि इस मामले में एसटीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
