मध्यप्रदेश: ग्वालियर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 4 की मौत, 5 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से एक घर की दीवार ढह गई, जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। ये घटना ग्वालियर की दर्पण कॉलोनी की बताई जा रही है। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। बता दें घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान फ्रिज का कंप्रेसर फट गया। माना जा रहा है कि ये हादसा शॉट सर्किट के कारण हुआ। फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है।
