मध्यप्रदेश के रायसेन में नदी में गिरी बस, 7 मरे, 37 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मध्यप्रदेश के रायसेन में एक बड़ा हादसा हुआ। भोपाल से छतरपुर जा रही एक अनियंत्रित बस रायसेन से पहले दरगाह के पास 50 फीट नीचे रीछन नदी में गिरी। हादसा देर रात डेढ़ बजे हुआ। घटना में 7 लोग मारे गए। जबकि 37 लोगों के घायल होने की खबर है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घायलों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि ब्लड बैंक से मिलेगी।
