MP: चित्रकूट से अग़वा 2 बच्चों की हत्या, 6 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मध्यप्रदेश में सतना जिले के चित्रकूट से 12 फरवरी को अगवा किए गए जुड़वां भाइयों श्रेयांश और प्रियांश की हत्या कर दी गई। हाथ बंधे दोनों बच्चों के शव उत्तरप्रदेश के बांदा में यमुना नदी से शनिवार देर रात बरामद किए गए। अपहरणकर्ताओं ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजन ने 20 लाख रुपए दे भी दिए थे। बच्चों का हत्या की खबर के बाद चित्रकूट में तनाव का माहौल है। जबकि पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
