नोएडा: महागुन बिल्डर्स की 600 किलो की तिजोरी ले उड़े बदमाश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नोएडा सेक्टर 63 में शनिवार देर रात करीब दर्जन भर बदमाशों ने महागुन बिल्डर के ऑफिस में डकैती डाली। बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया और तिजोरी ही उठा ले गए। तिजोरी में 35 लाख नकद और लाखों रुपए का सोना था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि पहले बदमाशों ने तिजोरी को तोड़ने की भी कोशिश की थी।
