PNB Scam: 4 दिन में गिराया जाएगा नीरव मोदी का आलीशान बंगला, चल रहा बुलडोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
करीब 20 हजार वर्गफुट में फैले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के आलीशान बंगले को गिराने की कार्रवाई आज शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में अलीबाग बीच के पास बने इस 'अवैध' बंगले को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बंगला काफी बड़ा है, इसलिए इसे पूरी तरह तोड़ने में कम से कम 4 दिन लगेंगे। बंगले को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बंगले तोड़ने गई टीम का नेतृत्व SDO शरद पवार कर रहे हैं।
