महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को ले जा रही नाव समुद्र में पलटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Indian Express
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन को ले जा रही नाव मुंबई तट के पास समुद्र में पलट गई। इसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पहले एक को निकाला गया, उसके बाद एक लापता बताया जा रहा था। बाद में उसे भी ढूंढ़कर सुरक्षित बचाया गया। बचाव कार्य में 2 हेलीकॉप्टर लगाए गए। अधिकत्तर लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ये नाव मुंबई के नरीमन प्वाइंट के पश्चिम में 2.6 किमी. दूर शिवाजी स्मारक के पास पलटी।
