महाराष्ट्र: आदिवासियों के हमले में 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
महाराष्ट्र के अमरावती में आदिवासी समुदाय के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुनर्वासन योजना के तहत बसाए गए आकोट में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण आदिवासियों ने मेलघाट में आगजनी की और जंगलों को नुकसान पहुंचाया। जिसके चलते इलाके में पुलिस और SRPF को तैनात किया गया था। इसी दौरान आदिवासियो ने पुलिस पर हमला किया।
