कभी आलीशान रहा नीरव मोदी का बंगला हुआ जमींदोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
PNB स्कैम के आरोपी कारोबारी नीरव मोदी के अलीबाग के बंगले को तोड़ने का काम आज भी जारी है। 30,000 स्क्वॉयर फीट के इस बंगले को डायनामाइट ब्लास्ट से गिराया जा रहा है। बंगले की कीमत बाजार में 25 करोड़ की है। इसमें हाई ग्रेड सीमेंट लगा है। इस कारण इसे गिराने में मुश्किल हो रही है। इस बंगले को गिराने के बाद प्रशासन 14 अन्य बंगलों को भी गिराएगा।
