यूपी के जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित, मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
यूपी के जालौन स्थित गांधी इंटर कॉलेज में कुछ असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित कर दी। इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को इतनी बर्बरता से तोड़ा कि प्रतिमा से महात्मा गांधी का सिर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रतिमा स्थापित करने और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है।