कश्मीर में 15 दिनों की आर्मी ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में 15 दिनों की आर्मी ट्रेनिंग कर वापस लौट आए हैं। धोनी 31 जुलाई को कश्मीर पहुंचे थे और 15 अगस्त तक वहां रहे। धोनी श्रीनगर, कुपवाड़ा, उरी और लेह में तैनात रहे। आर्मी ट्रेनिंग के दौरान जूतों पर पालिश करते हुए उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। स्वतंत्रता दिवस पर धोनी लद्दाख में आर्मी जनरल अस्पताल का दौरा करते नजर आए थे।