नई Mahindra Alturas G4 भारत में 26.95 लाख रु. की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें खासियत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Auto Car Pro
नई Mahindra Alturas G4 भारत में लॉन्च हो गई है। महिंद्रा ऑटोमोटिव ने अपनी पहली फुल-साइज़ प्रिमियम SUV को बीते दिन लॉन्च किया। नई Mahindra Alturas G4 की शुरुआती दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 26.95 लाख रु. है, जो टॉप मॉडल के लिए 29.95 लाख रुपए तक जाती है। आपको बता दें ये महिंद्रा की अब तक की सबसे महंगी SUV है। इसका लुक काफी शानदार है। इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें पावर के लिए 2.2-ली. डीजल इंजन दिया गया है।
