बिहार में बड़ा हादसा टला, ट्रैक पर मवेशी के आने से पटरी से उतरे 2 डिब्बे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बिहार के किऊल-गया रेलमार्ग स्थित कुरौता-पतनेर हॉल्ट पर आज सुबह 05:20 बजे किऊल-गया ईएमयू ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतरे। ट्रैक पर आए एक मवेशी को बचाने के चक्कर में हुए हादसे में मवेशी की जान चली गई, लेकिन यात्री सुरक्षित हैं। हादसे से रेलमार्ग पर परिचालन 12 बजे तक बाधित रहने के चलते ब्रह्मपुत्र मेल, सूरत और अपर इंडिया मोकामा-पटना के रास्ते गईं। मौके पर रेल अधिकारी पहुंचे।
