ना'पाक' हरकतों के खिलाफ भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 3 पाक सैनिक
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
बीती शाम करीब पांच बजे पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। दरअसल, पाक सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने ना'पाक' हरकत को विफल करते हुए जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के तीन जवानों को मार गिराया और पाक सेना के कई बंकर भी नष्ट कर दिए।
