ममता सरकार ने प. बंगाल में घटाई पेट्रोल-डीजल की कीमतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को ममता सरकार ने प. बंगाल में जनता को महंगाई से राहत देते हुए यहां पेट्रोल-डीजल एक रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में एक रुपये की कटौती के बाद अब यहां पेट्रोल की कीमत 82.84 रु/ली. हो गई है। वहीं डीजल के दाम में एक रुपये कम होने के बाद इसकी कीमत 74.9 रु/ली. हो गई है। ममता सरकार कांग्रेस के भारत बंद का हिस्सा नहीं थी। ममता सरकार ने दूसरी तरह से महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
